शाहजहांपुर मे रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात भर टूटी पटरी से कई ट्रेनें गुजरी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेलवे को सुबह इस घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पटरी में सुधार किया गया।
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में रेलवे की टूटी पटरी से रातभर ट्रेनों का संचालन चलता रहा। बड़ी बात यह है कि रेल प्रशासन को इस घटना की जानकारी सुबह हुई। सुबह चाबी मैन जितेन्द्र ने इस घटना की सूचना पावर केबिन और कंट्रोल को दी। जिसके बाद अफसरों के निर्देश पर जागल प्लेट लगाकर ट्रेनों को निकाला गया।
गनीमत की बात यह रही कि इस कारण कोई हादसा नहीं हुआ। पटरी में सुधार के कारण लखनऊ रूट पर जाने वाली किसान एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक रुकी रही।