बरेली। राजकीय व निजी आईटीआई कॉलेजों में इस बार कई कोर्स केवल राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) के अधीन ही संचालित किए जाएंगे।एनसीवीटी ने बिना अनुदेशक व प्रशिक्षक के इस बार सीटें स्वीकृत ही नहीं की। इसकी सूची एससीवीटी की सूची पर प्रदर्शित की गई है। इस बार कई ट्रेड व सीटें नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से हटने के बाद एससीवीटी में शामिल हुईं।
एससीवीटी में आईटीआई आंवला के एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन की 40, सीएनसी मशीन टेक्नीशियन की 24, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24, आईटीआई बहेड़ी में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन थ्री-डी प्रिंटिंग, कैम प्रोग्राम की 40, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24 सीटें शामिल हुई हैं। मीरगंज की सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन की 24, इंडस्ट्रियल इंटरनेट 20, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल 24 सीटें इस वर्ष एससीवीटी की सूची में डाली गई हैं।
आईटीआई महिला में बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफाइर, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, एडवांस्ड सीएनसी, कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल व स्विंग टेक्नोलॉजी भी इस वर्ष एससीवीटी के तहत संचालित होगी। आईटीआई काष्ठ कला की आरएसी, पेंटर जनरल, कारपेंटर की दो ट्रेड में से एक ट्रेड एनसीवीटी व एक ट्रेड एससीवीटी के तहत संचालित होगी।