बरेली निवासी पांच भाजपा कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन में प्रतिभाग करके वृंदावन दर्शन करने इनोवा से जा रहे थे लेकिन उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
घायलों के नाम
अजय कुमार, पुत्र लालता प्रसाद, राज बहादुर सक्सेना पुत्र कुंवर बहादुर, छिंगामल पुत्र नत्थीलाल, अरुण कश्यप पुत्र छोटेलाल और होरीलाल पुत्र निरंजन प्रसाद निवासी थाना बारादरी जिला बरेली, मुहल्ला कटरा चांद खां।
राज बहादुर महानगर महामंत्री हैं, अरुण महानगर मंत्री हैं। छंगामल नगर निगम में पार्षद दल के नेता हैं और अजय पार्षद हैं। सभी अलीगढ़ में ही भर्ती हैं।