बरेली। कोहरे की वजह से लेट हुई पंजाब मेल मंगलवार को रद रही। वहीं, सोमवार आधी रात से छाए घने कोहरे से सबसे ज्यादा मुरादाबाद की ओर जाने वाली अप लाइन की ट्रेनें प्रभावित रहीं। गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे, गुवाहाटी एक्सप्रेस छह, जननायक एक, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस एक और किसान एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में किसान एक्सप्रेस पांच घंटे, दून, गुवाहाटी और जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस दो और काशी विश्वनाथ एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंची।