फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने नहीं सुनी तो व्यापारियों ने कराई सीवर लाइन की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला तो व्यापारियों ने चंदा कर खुद ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत करा दी। मरम्मत पर करीब साढ़े सात हजार रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन

व्यापारी अहमद वारसी, मोहम्मद फैज, विजय मूलचंदानी, रणधीर आदि ने बताया कि नवाबान गली में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गली में जलभराव हो रहा था। इसकी कई बार नगर निगम प्रसासन से शिकायत की, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। निराश होकर व्यापारियों ने खुद चंदा कर मरम्मत सीवर लाइन की मरम्मत करा दी। इस पर करीब साढ़े सात हजार रुपये खर्च हुए। व्यापारियों का आरोप है कि गली में नियमित सफाई भी नहीं होती है। इस बाबत नगर आयुक्त अभिषेक आनंद का कहना कि उन्हें व्यापारियों की शिकायत मिली ही नहीं। वह इस बारे में जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें