फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : घर में खाना बनाते समय लगी आग, सात साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत, एक बच्ची बुरी तरह झुलसी

Mon, 17 Apr 2023 12:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटरर्क, बरेली

सार

खाना बनाने के दौरान जब आग लगी तो दो बच्चे अंदर कमरे में फंस गए। उन्हें दमकल की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन
घर में आग से सामान जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कोतवाली क्षेत्र के आजम नगर की तंग गली से एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक घर में खाना बनाने के दौरान भीषण आग लग गई, जिसमें सात साल के बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शादाब नाम के व्यक्ति के घर रविवार शाम भीषण आग लग गई। खाना बनाने के दौरान जब आग लगी तो शादाब के दोनों बच्चे दस साल की अरीना और सात साल का शेखू अंदर कमरे में फंस गए।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर मुश्किल से बच्चों को निकाला। इलाज के दौरान ले जाते समय शेखू की मौत हो गई, जबकि अरीना की जान बच गई है। तीन दमकल की गाड़ियों ने मिलकर घंटे भर में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें