फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन पर सात स्टॉल संचालकों पर 3500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहार के सीजन में भी जंक्शन पर खान-पान का सामान बेचने वाले स्टॉल संचालक और वेंडर्स मनमानी बंद नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो का निरीक्षण किया। इस दौरान सात स्टॉल संचालकों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। चार स्टॉलों पर अव्यवस्थाएं और गंदगी मिलने पर इनको चेतावनी नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सात स्टॉलों पर जनता खाना के पैकेट उपलब्ध नहीं मिले। संचालक कोई जवाब भी नहीं दे सके। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि सभी स्टॉल संचालकों को जनता खाना के पैकेट अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्टॉल संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है, उनको लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। साफ-सफाई के निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें