फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 करोड़ से शहर की सात सड़कें बनेंगी स्मार्ट

विज्ञापन
शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पानी और बिजली की लाइनें व नालियां होंगी भूमिगत

बरेली। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नए साल में शहर को स्मार्ट सड़कों का तोहफा मिलेगा। करीब 68 करोड़ रुपये की लागत से शहर की सात सड़कों को स्मार्ट बनाने का फैसला लिया गया है। इनके निर्माण से राहगीरों को काफ ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में सात सड़कों को स्मार्ट बनाने पर भी बात हुई। इनके बजट को मंजूरी भी दे दी गई। स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि इन स्मार्ट सड़कों के साथ रोड साइड पार्किंग, साइकिल ट्रैक , फु टपाथ, स्ट्रीट लाइटें और दोनों ओर वॉलपेंटिग, ग्रीन बेल्ट, इंडीकेटर, ट्रैफि क सिग्नल, रोड साइड लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बताया कि इसका सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। इनके निर्माण पर कुल करीब 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मल्टीलेवल पार्किग की भी सुविधा

शहर में जाम की समस्या न हो। इसके लिए सड़कों के किनारे बूम बैरियर पार्किंग और मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। मल्टीलेवल पार्किंग नगर निगम के सामने और गांधी उद्यान के पास बनाई जाएगी। वहीं बूम बैरियर पार्किंग आठ जगह बनाई जाएंगी जिसमें चौकी चौराहा, कचहरी चौक, जंक्शन और चौपुला शामिल हैं।

ये सड़कें होंगी स्मार्ट

  • चौपुला चौराहा से चौकी चौराहा
  • चौपुला से बरेली जंक्शन
  • बटालियन गेट से सेटेलाइट स्टैंड
  • चौकी चौराहे से मुख्य डाकघर
  • चौकी चौराहे से बरेली जंक्शन
  • चौकी चौराहे से बरेली कॉलेज
  • पटेल चौक से रामपुर गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें