फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता में बरेली के सात खिलाड़ी बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय शाहजहांपुर की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। महिला वर्ग में बरेली की पांच व पुरुष वर्ग में दो खिलाड़ी विजेता बने।
विज्ञापन



महिला वर्ग में रुहेलखंड विवि की तान्या कुमारी कश्यप, साक्षी, कल्पना सिंह और वैष्णवी गुप्ता, एसएस कॉलेज की श्रुति गुप्ता तथा बरेली कॉलेज की नंदिनी ने विजेता के रूप में स्थान बनाया। पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज के मो. सालिम, प्रखर श्रीवास्तव और मो. अजीम, एसएस कॉलेज के रूबल सक्सेना तथा विश्वविद्यालय के संगम मिश्रा और वैभव शुक्ला विजेता रहे। आयोजन सचिव डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी नॉर्थ जोन शतरंज प्रतियोगिता कानपुर में प्रतिभाग करेंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस वेदी ने शतरंज की बारीकियां सिखाईं। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक विशाल दीक्षित और विशेषज्ञ डॉ. शिवराम शर्मा रहे। प्रो. अजीत सिंह, डॉ. विजय सिंहाल, डॉ. संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें