सपा का आरोप: बड़ी संख्या में लोगों का वोट ही नहीं बन पाया
सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची से 4,56,833 लोगों के नाम हटे हैं। प्राप्त सूची से बुधवार समीक्षा शुरू कर दी है। सेक्टर प्रभारी, बीएलए से सूचना मिली है कि जरूरी कागजात होने के बावजूद कई लोगों के नाम सूची से हट गए हैं। ऐसी स्थिति में मतदाता सूची का गहनता से परीक्षण कर आपत्ति दर्ज कराएंगे।
संबंधित खबर- SIR: बरेली में सात लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, 2.57 लाख जोड़े गए; इस विधानसभा क्षेत्र में कटे सर्वाधिक नाम
बसपा जिलाध्यक्ष ने बीएलओ की लापरवाही बताई
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद काफी संख्या में लोगों के वोट नहीं बन पाए हैं। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही बीएलओ की है, जिनकी कमी से वोट नहीं बन पाए। सरकार का बीएलओ के ऊपर अधिक दबाव होना चाहिए था जो नहीं हो पाया। यह सरकार की कमी दर्शाती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- किसी का नाम छूटा है तो विकल्प है
भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि एसआईआर के तहत वैध मतदाताओं की सूची तैयार करने के लिए निर्वाचन आयोग और अधीनस्थ कर्मचारियों ने अथक मेहनत की है। अगर किसी का नाम छूट गया है या संशोधित होना है तो उसका विकल्प भी है। सूची के अवलोकन के बाद छूटे हुए मतदाताओं का नाम भी सूची में शामिल कराया जाएगा।