जिले में आठ लाख राशन कार्ड और 33 लाख लाभार्थी
पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नगर क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के 2,10,078 राशन कार्ड और 9,38,196 लाभार्थी हैं। अंत्योदय के 4,789 राशन कार्ड और 1,57,55 लाभार्थी हैं। देहात क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के 4,58,138 राशन कार्ड और 19,71,521 लाभार्थी हैं। अंत्योदय के 92,822 राशन कार्ड और 2,80,145 लाभार्थी हैं। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 75 फीसदी लाभार्थियों की ई-केवाईसी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें-
UP: दो सहेली और हुक्का बार, कैफे की आड़ में गंदा काम, ऐसे हाल में मिली तीन महिलाएं और नौ लोग; ये सामान भी मिला
कोटेदारों को निर्देश, सत्यापन में करेंगे पूरा सहयोग
जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक, लाभार्थियों के सत्यापन के लिए कोटेदारों को शासन से जारी निर्देश का अनुपालन कराने के लिए कहा गया है, ताकि कोई व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न हो। कई लाभार्थियों ने परिजनों के दूसरे राज्य में नौकरी करने की वजह से जिले में मौजूद न होने की बात कही। ऐसे लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।