फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला पर सात सौ मीटर लंबा नया पुल बनेगा, सर्वे  

Mon, 15 May 2017 01:33 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Seven hundred meters long new bridge will be built on the fort, survey - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल की घोषणा के अनुरूप किला पर पुराने फ्लाईओवर के बराबर में नया फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम और रेलवे के संयुक्त इंजीनियरों की टीम नए फ्लाईओवर के सर्वे का काम पूरा कर चुकी है। जल्द ही शासन को टू लेन फ्लाईओवर निर्माण की जर्नल अरेंजमेंट ड्राइंग भेजी जाएगी। अगले महीने नए फ्लाईओवर का एस्टीमेट स्वीकृत होने के आसार हैं।
विज्ञापन

किला पुल 1980 से पहले का बना है। दिल्ली हाईवे पर टू लेन फ्लाईओवर पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने पिछले दिनों पुराने फ्लाईओवर के बराबर में टू लेन नया फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की थी। वित्तमंत्री की घोषणा के बाद सेतु निगम और रेलवे की संयुक्त टीम ने नए फ्लाईओवर निर्माण के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। सर्वे के अनुसार नया टू लेन फ्लाईओवर 7.5 मीटर चौड़ा और सात सौ मीटर लंबा होगा। फ्लाईओवर की लागत 40 करोड़ आने का अनुमान है। हालांकि फ्लाईओवर का एस्टीमेट जर्नल अरेंजमेंट ड्राइंग स्वीकृत होने के बाद बनाया जाएगा। सेतु निगम की मानें तो अगले महीने तक एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा। इसकी वित्तीय स्वीकृति जल्द मिलने के आसार हैं क्योंकि फ्लाईओवर की बनाने की घोषणा खुद वित्तमंत्री ने की है। 

वित्तमंत्री जी की घोषणा के बाद सेतु निगम और रेलव की टीम ने किला पुल के बराबर में फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही शासन को जर्नल अरेंजमेंट ड्राइंग रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद एस्टीमेट बनेगा-  वीके मौर्य, सहायक अभियंता सेतु निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें