फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड, परा 42 के पारा

Mon, 15 May 2017 01:33 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Heat breaks last year's record, mercury of Par 42 - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को तो मानो सूरज आग उगलने को आतुर था। सुबह से पारा ऐसा चढ़ा कि दोपहर होते होते झुलसाने लगा, तपिश का आलम यह था कि लोग पसीने से तर तर नजर आए। झुलसा देने वाली धूप के कारण लोग दोपहर में सड़कों पर कम ही नजर आए। दोपहर में पारा पिछले साल का रिकार्ड तोड़ते हुए 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंच गया। पिछले साल चौदह मई के दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था जो इस बार बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान पिछले साल के मुकाबले इस बा कम ही रहा। पिछले साल चौदह मई के दिन न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस बार 24.9 रहा। शनिवार को मुकाबले रविवार को तापमान में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को उच्चतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को चढ़कर 42.5 पहुंचा। न्यूनतम तापमान शनिवार को 22.3 था और रविवार को 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन


धूप से बचने को करें बचाव 
छाता व कपड़े से शरीर को ढक कर निकलें
सूती कपड़े ही पहनें 
खाली पेट बाहर न निकलें, ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें 
ओआरएस घोल व शिकंजी दिन में पियें
प्याज, पुदीना, नीबू, आम का पना व बेल शर्बत पियें
गर्मी से तुरंत ठंडे में और ठंडे से तुरंत धूप में निकलने से परहेज करें 
बच्चों को धूप में न खेलने दें 
दो पहिया वाहन चलाते वक्त चेहरा ढक लें, फुल आस्तीनों के पकड़े पहनें
आंखों पर चश्मे का प्रयोग करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें