फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरस्कार के लिए सात ग्राम पंचायतों ने पेश की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की सात ग्राम पंचायतों ने अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश की है। इन ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद अब स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




योजना के तहत 10 अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। प्रत्येक श्रेणी में चयनित एक ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुरस्कार के लिए चयन वित्त वर्ष 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों और उनकी उपलब्धियों के आधार पर होगा। जिले की 14 ग्राम पंचायतों ने योजना के तहत आवेदन किया था। इनमें से सात ने आवेदन शुल्क जमा किया है।
योजना के तहत घर-घर कूड़ा एकत्र करने, स्वयं की आय बढ़ाने, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सेवाएं देने, मेरा तालाब मेरी योजना, आहार व पोषण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन, महिला नेतृत्व एवं सहभागिता और सर्वाधिक जैविक खेती करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों ने पेश की दावेदारी
ऑनलाइन मूल्यांकन में बिथरी चैनपुर ब्लॉक की भरतौल ग्राम पंचायत को 77 और अढलखिया को 75, मझगवां ब्लॉक के खनगंवा श्याम को 77, कुंडरिया अखलासपुर को 62, अखा को 80, अंटपुर को 76 और रोखरा को 56 अंक मिले हैं। अंतिम चयन सत्यापन और राज्य स्तरीय मूल्यांकन के बाद ही होगा।




योजना के तहत सात ग्राम पंचायतों ने दावेदारी की है। अंतिम सत्यापन के बाद ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इससे ग्राम पंचायतें विकास कार्य करा सकेंगी। - कमल किशोर, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें