फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पराली जलाने पर जला किसान का सात बीघा गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। धान के खेत के अवशेष जलाने पर पड़ोसी किसान के गन्ने की सात बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। रविवार को पीड़ित किसान ने तीन किसानों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना नवाबगंज के सिजौलिया गांव में मेवाराम खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनके पड़ोसी किसान महेंद्र पाल, कबीर अहमद और मुन्तयाज अपने-अपने धान के खेत में पराली जला रहे थे। पराली में लगी आग से उनके सात बीघा खेत में गन्ने की फसल में आग गई। जब तक आसपास के किसानों ने आग पर काबू पाया, तब तक गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान ने बताया कि उनको एक लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें