फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीमारी से एक ही रात में सात पशुओं की मौत, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मझगवां ब्लॉक के गांव नौगमा ब्रह्मनान के मजरा गौटिया में अज्ञात बीमारी से बुधवार रात सात पशुओं की मौत हो गई। दहशत में आकर गांव के लोग अब अपने पशुओं को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। गांव के लोगों ने बताया कि बिल्कुल स्वस्थ जानवर अचानक बीमार हो जा रहे हैं। कुछ ही देर में मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन

इस तरह से गांव में बीते लगभग 15 से 16 दिन में लगभग 30 से ज्यादा पशुओं की जान जा चुकी है बावजूद इसके ब्लॉक स्तर या जिला स्तर से कोई भी पशु विभाग का कर्मचारी गांव में झांकने तक नहीं आया है। बुधवार रात गौटिया के आकाश का भैंसा, धर्मवीर की भैंस, सुखपाल की भैंस समेत कई पशुओं ने दम तोड़ दिया। संवाद
गांव में कैंप लगाकर कराएंगे वैक्सीनेशन
मझगवां ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी नरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में खुरपका और मुंहपका का वैक्सीनेशन का काम हो रहा है। बारिश के कारण बदलते मौसम की वजह से पशुओं की मौत हो रही है। शुक्रवार को गांव में कैंप लगाकर पशुओं को देखा जाएगा। उसके बाद उन्हें दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें