बहेड़ी। सीकरी गांव में बैठक कैफे के पास छापा मारकर पुलिस ने छेड़खानी करते सात युवकों को पकड़ा। इसके बाद कैफे संचालक समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सीकरी गांव में बैठक कैफे के पास कुछ युवक राहगीर युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। इस मामले में पीलीभीत के अमरिया के सुकटिया निवासी सुनील कुमार व अभिषेक कुमार, देवरनिया के मोहनपुर गांव के अमन, बरेली के चमनपुरा के सारिक, जहानाबाद के अजीतपुर डांडी के शिवम, भोजुपीरा के फैजान और गांव सीकरी के सोनू को नामजद किया गया है।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कैफे के आसपास इस तरह की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार गश्त कर रही है।