फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला के दोनों पुलों को जोड़ने का काम सेतु निगम ने टाला

विज्ञापन
चौपुला पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नए पुल को जुलाई में कर देंगे चालू, पुराने पुल से बाद में जोड़ेंगे
विज्ञापन

दो सड़कों पर रैंप बना, तीसरी सड़क पर भी शुरू हुआ निर्माण

बरेली। निर्माणाधीन चौपुला के नए पुल पर जुलाई से ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो सकता है। फिलहाल इस पुल पर रैंप बनाया जा रहा है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि दो महीने में रैंप के साथ बाकी सारे काम पूरे कर सड़क भी बना दी जाएगी। नए पुल को पुराने पुल से जोड़ने के लिए तीन पिलर तैयार किए जाने है लिहाजा यह काम बाद में किया जाएगा।
वाई शेप में बन रहा चौपुला चौराहे पर बन रहा नया पुल सिटी स्टेशन, पुलिस लाइंस और पटेल चौक की ओर उतरेगा। पटेल चौक और सिटी स्टेशन की ओर सेतु निगम ने रैंप का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। पुलिस लाइन की तरफ रैंप के साथ रेलिंग बनाया जाना भी बाकी है। शेष बचे छोटे-मोटे काम भी तेजी के साथ निपटाए जा रहे हैं। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि दो महीने के अंदर पुल के तीनों सिरों पर रैंप तैयार कर सड़क भी बना दी जाएगी और इसके बाद पुल पर ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम के डीपीएम के मुताबिक चौपुला नए और पुराने पुल को जोड़ने के लिए चौराहे से पुल की तरफ का हिस्सा तैयार किया जाएगा। इसके लिए तीन पिलर खड़े करने होंगे। चूंकि अभी पिलर का निर्माण शुरू नहीं हुआ है और इसमें समय भी लग सकता है लिहाजा दोनों पुलों को जोड़े बगैर ही जुलाई तक हर हाल में यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इससे यातायात काफी हद तक सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें