चौपुला सर्विस रोड पर हुए गड्ढे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फ्लाईओवर के नीचे चौराहे पर लीकेज भी नहीं हुआ ठीक
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस रोड भी जगह-जगह धंसना शुरू हो गई है। मंगलवार को चौपुला चौराहे के पास सर्विस रोड बैठ गई। यहां शनिवार को पानी की पाइप लाइन में हुआ लीकेज भी अब तक ठीक नहीं कराया गया है।
चौपुला फ्लाईओवर की एक तरफ की सर्विस रोड तो पहले बदहाल है। दूसरी ओर की सर्विस लेन ठीक थी, लेकिन अब इसमें भी गड्ढे होने लगे हैं। सर्विस रोड जगह-जगह धंस गई है। इससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। शनिवार को यहां चौराहे पर पानी की पाइप लाइन लीक हो गई थी। इससे सड़क पर पानी भर रहा है। इसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन का कहना है कि सर्विस लेन को जल्द ठीक कराया जाएगा।