बरेली। डाकघर में सर्वर कनेक्टिविटी की समस्या कई दिन से बनी हुई हैं। शनिवार को भी समस्या रही। डाकघर में स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री करने पहुंचे लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। बीच-बीच में कुछ देर सर्वर ठीक रह, लेकिन इसके बाद फिर डाउन हो गया।
जिले के डाकघरों में आईटी 2.0 के रोल आउट होने के बाद से ही सर्वर डाउन होने की समस्या लगातार बनी हुई है। डाकघर में पहुंचने वाले लोग घंटों लाइन में लगकर इंतजार कर रहे है और कनेक्टिविटी न होने के चलते इंतजार के बाद वापस लौट रहे है। कनेक्टिविटी न होने के चलते विभाग की तमाम सेवाएं रुकी हुई है। प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान ने बताया कि कई दिन से सर्वर कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है, जिस वजह से ग्राहकों को असुविधा हो रही है। आईटी की टीम सर्वर पर लेकर काम कर रही है जल्द की समस्या समाधान होगा। हालांकि रक्षाबंधन होने के चलते ग्राहकों की भीड़ कम रही। संवाद