फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक-परास्नातक कक्षाओं में पंजीकरण के लिए होंगे अब अलग-अलग पोर्टल

विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo photo
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने माना एक ही वेबसाइट पर दोनों पंजीकरण की वजह से हो रही है गड़बड़ी
विज्ञापन

कई सालों से अंतिम तिथि निकलने के बाद भी हो रहे थे पंजीकरण

बरेली। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के लिए एक ही पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा देने की वजह से ही गड़बड़ी होने की बात अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने भी स्वीकार कर ली है। इसी कारण न सिर्फ अंतिम तिथि निकलने के बावजूद कई सालों से पंजीकरण कराने के मामले सामने आ रहे हैं बल्कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में पंजीकरण के लिए अलग-अलग पोर्टल बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की एक ही वेबसाइट पर स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के साथ दूसरे पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए भी पंजीकरण होता है। स्नातक और परास्नातक के लिए अलग पोर्टल न होने की वजह से ही कुछ सालों से हजार छात्रों के अंतिम तिथि निकल जाने के बावजूद दूसरे पाठ्यक्रम के लिए खुली वेबसाइट पर पंजीकरण करा लेने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि बाद में उन्हें प्रवेश के लिए भटकना पड़ता है। इस बार भी बरेली कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि समाप्त होने के बावजूद तमाम छात्रों ने बीएससी नर्सिंग के लिए वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा लिया और उनके दाखिले भी हो गए। अब ये दाखिले कॉलेज और विश्वविद्यालय के लिए परेशानी की वजह बने हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के लिए अब अलग-अलग पोर्टल बनाने पर विचार किया जाएगा ताकि आगे छात्रों को यह दिक्कत न झेलनी पड़े।

बीएससी नर्सिंग पंजीकरण के लिए एक दिन का और मौका

विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पहले 21 सितंबर तक समय सीमा निर्धारित की थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर अब 22 सितंबर कर दिया गया है। हालांकि इसमें प्रवेश के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम ही लागू रहेगा।

स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराना होता है। वेबसाइट पर इनके लिए अलग-अलग पोर्टल की व्यवस्था हो, इस पर विचार चल रहा है। -डॉ. सुुनीता पांडेय, कुलसचिव रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें