फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पदक जीतकर लौटी बरेली की बेटी का जोरदार स्वागत, एशियाई खेलों में जीता है कांस्य

Thu, 12 Oct 2023 06:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एशियाई खेलों में पदक जीतकर लौटीं खुशबू का बृहस्पतिवार को जोरदार स्वागत किया। खुशबू सेपक टाकरा खिलाड़ी हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में सेपक टाकरा प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
पदक विजेता खुशबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर लौटी बरेली शहर की बेटी और सेपकटाकरा खिलाड़ी खुशबू का बृहस्पतिवार को जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे जंक्शन से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम लौटते वक्त लोगों ने जगह-जगह उन्हें फूल बरसाकर और मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कई लोगों की आंखें खुशी से नम हो गईं।

विज्ञापन


खुशबू के परिजनों के लिए यह क्षण सबसे अहम था। वह खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। जंक्शन से स्टेडियम तक परिजन काफिले के साथ रहे। सेपकटाकरा के खिलाड़ियों में भी गजब का उत्साह दिखा। सबके चेहरे खुशी से खिले हुए थे। सभी ने जुलूस के दौरान नाचते-गाते हुए खुशी का इजहार किया। इस दौरान साई से सचिव जेएस द्विवेदी कोच बीए शर्मा भी साथ रहे।
कोच के पैर छूकर समर्पित किया

खुशबू की टीम ने सबसे पहले कोच बीए शर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सफलता का श्रेय भी उन्हीं को दिया। खुशबू के माता-पिता ने भी बेटी की सफलता के लिए कोच का आभार जताया। कोच ने मुंह मीठा कराकर खुशबू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


विज्ञापन

सेपकटाकरा कोर्ट की मिट्टी माथे से लगाई, पूजन किया
खुशबू ने साई के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचकर सेपकटाकरा कोर्ट की मिट्टी को माथे से लगाया। अन्य खिलाड़ियों के साथ कोर्ट की पूजा की। मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पीएम की शुभकामनाओं ने भरा जोश
खुशबू ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि देश की बेटियों ने मान बढ़ाया है, बेटियों की सफलता ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। बेटियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बड़ा लक्ष्य रखने को कहा। खुशबू के मुताबिक प्रधानमंत्री के संदेश ने खिलाड़ियों में जोश भर गया।

अगले एशियन गेम्स में स्वर्ण होगा लक्ष्य
शुक्रवार से खुशबू अभ्यास के लिए ट्रैक पर लौटेंगी। 27 अक्तूबर को अगली प्रतियोगिता के लिए गोवा रवाना होंगी। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक वहां नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा, इस बार भले ही स्वर्ण से पीछे रहीं, लेकिन अगले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। बताया कि वर्तमान में कम ही लोग सेपकटाकरा के बारे में जानते हैं। टीम के पदक जीतने के बाद अन्य लोग भी इसे जानेंगे। इस खेल में भी सफलता की तमाम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें