फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला डॉक्टर को सीनियर भेज रहा आपत्तिजनक संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को उनका सीनियर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मेसेज कर परेशान कर रहा है। महिला डॉक्टर ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर ने बताया कि उनके सीनियर डॉ. वासु गंधर्व लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजकर उनको परेशान कर रहे हैं। वह इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए स्टोरी पोस्ट कर रहे थे। उन्होंने 24 सितंबर को इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजे थे। इनमें अश्लील बातें लिखी थीं। पीड़िता ने बताया कि सीनियर की इन हरकतों से वह मानसिक तनाव में हैं। महिला डॉक्टर ने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर कई स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। उन्होंने जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग कर सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें