बरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को धनराशि वसूलने के मामले में नोटिस का जवाब न देने और उच्च अधिकारी से ऊंची आवाज में बात करने पर निलंबित किया गया है।
डीआईओएस कार्यालय पीलीभीत में तैनात वेदकमल की ओर से बीते दिनों यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन को पत्र लिखकर जेडी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक रविंद्र पर आरोप लगाए गए थे। कहा कि वर्ष 2018 में रविंद्र ने कार्रवाई का डर दिखाते हुए 68,500 रुपये वसूले थे। इसके बाद भी नियम विरुद्ध तरीके से निलंबित कर दिया।
मामले में जेडी ने वेद को अपने कार्यालय में तलब किया। रविंद्र को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया। आरोप है कि उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बाद कार्यालय पहुंचकर संयुक्त शिक्षा निदेशक से ऊंची आवाज में बात करते हुए अभद्रता की। उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली का उल्लंघन करने को लेकर उन्हें निलंबित किया गया है। संवाद