फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे विश्वविद्यालय से सुझाव लेकर कराई जाएंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

कोरोना की वजह से रुहेलखंड विश्वविद्यालय अभी नहीं ले पा रहा फैसला
विज्ञापन

करीब 16 हजार छात्रों से प्रवेश परीक्षा के लिए फीस ले चुका विश्वविद्यालय

बरेली। कोरोना की वजह से रुहेलखंड विश्वविद्यालय सेमेस्टर कक्षाओं की प्रवेश परीक्षाएं कराने को लेकर अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए अब दूसरे विश्वविद्यालयों से सुझाव लेकर तैयारी शुरू की जाएगी। यह परीक्षा न होने से सत्र पिछड़ रहा है। हालांकि यह परीक्षाएं सितंबर में कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन हर साल एमएसी, एमएड, एलएमबी, बीएलएड, बीपीएड, एमफिल आदि सेमेस्टर कक्षाओं में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जाता है मगर इस बार कोरोना की वजह से यह तय नहीं हो पा रहा है कि इनके लिए परीक्षाएं किस तरह से कराई जाए। कुछ दिन पहले परीक्षा समिति की बैठक में भी इस मामले पर बाद में कोई निर्णय लिए जाने की बात कही गई थी। विश्वविद्यालय ने इन कक्षाओं कें प्रवेश के लिए करीब 16 हजार अभ्यर्थियों से करीब 80 लाख रुपये फीस भी प्रवेश परीक्षा के नाम पर जमा कर चुका है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ये परीक्षाएं दूसरे विश्वविद्यालय कैसे करा रहे हैं... यह देखकर कोई निर्णय लिया जाएगा।

27 से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर भी चिंता

रुहलेखंड विश्वविद्यालय स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की कोरोना की वजह से नहीं हो सकी परीक्षाओं को 27 अगस्त से कराने जा रहा है। इसका शेड्यूल भी तैयार हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सेंटरों पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें