फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करदाताओं के लिए बनाया जाएगा सेल्फी प्वॉइंट, किए जाएंगे सम्मानित

Fri, 15 May 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संपत्ति कर की वसूली बढ़ाने और नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर निगम ‘आई लव करदाता’ नाम से सेल्फी प्वॉइंट बनाएगा। इसके तहत न केवल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, बल्कि करदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जब तक ऑनलाइन टैक्स प्रणाली सुचारु नहीं हो जाती, तब तक नागरिकों की सहूलियत के लिए निगम परिसर और सभी जोनल कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन विशेष शिविर लगाए जाएंगे। समय पर कर चुकाने वाले करदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इससे लोग टैक्स जमा करने के लिए आगे आएंगे और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम में संपत्ति कर के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा फिर शुरू हो गई है। डिजिटल सेवाओं को सरल, सुरक्षित और सुलभ बनाने की दिशा में इसे अच्छा प्रयास माना जा रहा है। इस सुविधा के साथ ही नगर निगम ने करदाताओं के लिए आकर्षक छूट की घोषणा भी की है। 30 जून तक कर जमा करने 10 प्रतिशत की सामान्य छूट दी जा रही है, जबकि ऑनलाइन भुगतान करने पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने लोगों ने अपील की है कि डिजिटल सेवा का लाभ उठाकर समय पर टैक्स जमा करें और शहर के विकास में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें