बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न खेलों में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए छह और सात फरवरी को चयन ट्रायल होंगे। ये ट्रायल सुबह सात बजे से सदर बाजार कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
12 से 18 वर्ष तक की आयु के एथलेटिक्स, हॉकी, सेपकटाकरा के इच्छुक खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क रहने, खाने, खेल किट, उपकरण, बीमा आदि सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
आवासीय योजना के तहत बालकों के लिए एथलेटिक्स में चार, हॉकी में आठ व सेपकटाकरा में दो सीटें रिक्त हैं। वहीं, डे बोर्डिंग स्कीम के तहत बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स में दो, हॉकी में पांच और सेपकटाकरा में एक सीट रिक्त है। संवाद