फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वाराणसी में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें मंडल के सभी जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चारों जिलों के खिलाड़ियों ने टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसमें मंडल की टीम में गुंजन राठौर, गौरी वर्मा, शगुन गुप्ता, तनु, अनामिका दिवाकर, नेहा, भावना, वर्षा, अंशिका, अंकिता गंगवार, सायमा अंसारी, गौरी, कमलेश, आशु को शामिल किया गया। वहीं आरक्षित खिलाड़ी के रूप में सिद्धी सागर, सारिका और खुशी का चयन हुआ। संवाद
विज्ञापन


बरेली मंडल ने सहारनपुर मंडल को 14-0 से दी मात

बरेली। गाेंडा में 20 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित की जा रही पंडित दीन-दयाल उपाध्याय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली मंडल ने सहारनपुर मंडल को 14-0 से धूल चटाई। यह बरेली मंडल का दूसरा लीग मुकाबला था। इसमें खेल के 21वें व 29वें मिनट में पायल सिंह ने गोल दागकर, बरेली मंडल का खाता खोला और हाफ टाइम तक 2-0 से आगे रही। हाफ टाइम के बाद पायल सिंह ने चार गोल, मानवी ने तीन गोल, वंशिका, दिशा, अंकिता, संध्या और वर्तिका ने एक-एक गोल कर टीम के लिए विजयी योगदान दिया। दौरे पर कोच व मैनेजर की भूमिका अविनाश शर्मा निभा रहे हैं। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें