फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स फॉर स्कूल की प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का शुरू हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का चयन शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने जिला व मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इन प्रतियोगिताओं में 14, 17 व 19 वर्षीय बालक व बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसके साथ ही शुक्रवार को होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है, जिसकी अब नई तिथि विभाग की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जारी हुए कैलेंडर के मुताबिक, जिला स्तर पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता 11 अगस्त व मंडल स्तर पर 13 अगस्त, बैडमिंटन की जिलास्तर पर 12 अगस्त, मंडल स्तर पर 13 अगस्त, फुटबॉल की जिलास्तर पर 13 अगस्त व मंडल स्तर पर 18 अगस्त को प्रतियोगिता होगी। वहीं, कुश्ती फ्रीस्टाइल व ग्रीकोरोमन जिला स्तर पर 18 अगस्त, मंडल स्तर पर 20 अगस्त को होगी। जूडो की जिला स्तर पर 19 अगस्त और मंडल स्तर पर 21, बास्केटबॉल की जिला स्तर पर 23 अगस्त व मंडल स्तर पर 28 अगस्त को और मलखंभ की जिला स्तर पर 25 व मंडल स्तर पर 29 अगस्त को प्रतियोगिता होगी। हॉकी की प्रतियोगिता जिला स्तर पर 26 अगस्त व मंडल स्तर पर दो सितंबर, भारोत्तोलन की जिला स्तर पर 28 अगस्त व चार सितंबर को मंडल स्तर पर आयोजित होगी। संवाद
-



खेलों की यहां होंगी प्रतियोगिताएं
- जिम्नास्टिक की मंडल स्तर, बैडमिंटन की जिला व मंडल स्तर, टेबल-टेनिस की मंडल स्तरीय, फुटबॉल की जिला व मंडल स्तरीय, भारोतोलन की जिला स्तरीय व बॉक्सिंग की जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोटर्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

- कुश्ती फ्रीस्टाइल व ग्रीकोरोमन जिला व मंडल स्तरीय बालक प्रतियोगिता की जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर, बालिका की कांती कपूर सरस्वती मंदिर में होगी।
- जूडो बालक वर्ग में जिला व मंडल स्तर की गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज व बालिका वर्ग की जिला व मंडल स्तर की राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगी।
- बास्केटबॉल बालक वर्ग की जिला स्तरीय एफआर इस्लामियां व मंडल स्तर की शाहजहांपुर, बालिका वर्ग की जिला स्तर पर कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज व मंडल स्तर की शाहजहांपुर में होगी।
- मलखंभ बालक वर्ग की मौलाना आजाद इंटर कॉलेज व मंडल स्तर की बदायूं, बालिका वर्ग में जवाहर मेमोरियल इंटर कॉलेज व मंडल स्तर की बदायूं, हॉकी बालक वर्ग में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज व मंडल स्तर की पीलीभीत, बालिका वर्ग की जिला स्तरीय गुरु नानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज व मंडल स्तर की प्रतियोगिता पीलीभीत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें