फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 23 क्रिकेट के लिए खिलाड़ी चुने

Tue, 20 Jun 2017 01:12 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Select players for under-23 cricket - फोटो : Select players for under-23 cricket
विज्ञापन
आईसीसी की ओर से पहली बार कराई जा रही अंडर 23 सीरीज के लिए देश भर में खिलाड़ियों का सेलेक्शन शुरू हो गया है। बरेली से भी अंडर 23 खिलाड़ियों की टीम तैयार करने के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ट्रायल लिए गए। 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 32 खिलाड़ियाें का चयन किया गया है। इनमें से बेस्ट खिलाड़ियों का चयन करके उन्हें कानपुर मुख्य ट्रायल में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कमुआ स्थित चंद्रकांता स्टेडियम में ट्रायल हुआ था। इसमें खिलाड़ियों की दिलचस्पी देखने लायक रही। अंडर 23 में 82 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया और ट्रायल को पहुंचे। यहां मौजूद माजिद हसन, नितिन धवन और बीसीए के सचिव सीताराम सक्सेना ने खिलाड़ियों का चुनाव किया। फिजिकली फिट और खेल का ज्ञान रखने वाले 32 खिलाड़ियाें को चुनकर तीन टीम बनाई गई है। इनका आपस में 20, 21 और 22 जून को मैच होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को कानपुर अंतिम ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। सचिव ने बताया कि सभी मैच कमुआ में ही होंगे।
ये चुने गए हैं खिलाड़ी 
टीम ए- ऋषभ सक्सेना, सोनू अधिकारी, अनुज चौहान, सचिन पाल, रोहित गंगवार, फैज खान, अजीम, अर्जुन देवा, अंशू, अंकित, नीरज, अर्जित, मनोज कापड़ी, शुभम अरोरा।
विज्ञापन

टीम बी- निवेश भारद्वाज, अब्दुल जीशान, प्रशांत शर्मा, नासिर, आशुतोष यादव, संचित, शिवम गोस्वामी, अभय, अब्दुल समद, अनिल कुमार, अमन, रोहित, सद्दाम, ललित कुमार।
टीम सी- हिमांशु कुमार, अनिल, पीयूष गंगवार, अभितोष, महेंद्र, अभय चौहान, ऋषभ मिश्रा, अतीक रजा, ध्रुव कुंडारिया, तंजीफ अहमद, राशिद अली, अमन सैनी, मुहम्मद जौहर, विनीत राजपूत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें