फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन शुरू, पहले दिन अधिकतर ने ट्रायल किया

Tue, 20 Jun 2017 01:12 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Admission started, the first day mostly trials - फोटो : Admission started, the first day mostly trials
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल के डिग्री कॉलेजों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया विवि ने सोमवार से शुरू कर दी। विवि की वेबसाइट पर अपराह्न साढ़े तीन बजे फार्म का लिंक ओपन किया गया। हालांकि पहले दिन ज्यादातर ने ट्रायल या पंजीकरण ही किया। फीस जमा करने वालों की संख्या शाम सात बजे तक महज तीन ही थी, जबकि पंजीकरण 83 हुए थे। 
विज्ञापन

विवि ने अभी स्नातक के ही प्रवेश ओपन किए हैं। पीजी के फार्म एक या दो दिन बाद शुरू किए जाएंगे। विवि की वेबसाइट पर छात्रों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। छात्रों को निर्देश हैं कि सब्जेक्ट कांबिनेशन के अनुसार ही विषय चुने। विवि की वेबसाइट पर बीए, बीएससी व बीकाम के सब्जेक्ट कांबिनेशन भी जारी किए गए हैं। छात्र एक आवेदन फार्म में छह कॉलेज और अधिकतम तीन पाठ्यक्रम का विकल्प चुन सकते हैं। दस जुलाई तक आवेदन होंगे। 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
हेल्प लाइन नंबर
अगर कोई दिक्कत है या फार्म भरने संबंधी कोई जानकारी लेनी है तो छात्र 9758534854/ 9758835346/ 9759853448/ 9758653462/ 9758932253/ 9758909366 मोबाइल नंबर पर सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े पांच बजे तक फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया में इन बातों का रखें ख्याल  
- सही रोल नंबर और सही जानकारी के बाद ही पंजीकरण पत्र दिखेगा।
- आवेदन पत्र पर दी जानकारी शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों से मिला जरूर लें। गलत होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
- मोबाइल नंबर अपना या घरवालों का ही दें और ई-मेल आईडी अपनी ही डालें, साइबर वाले की आईडी या मोबाइल न डालने दें।
- विशिष्ट पहचान के विकल्प में दसवीं की डिटेल के साथ आधार नंबर देना होगा। आधार न होने की दशा में आधार पंजीकरण नंबर दे सकते हैं।
- आवेदन फार्म सब्मिट करने के बाद मोबाइल और ई-मेल पर आईडी और लॉग इन का यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेगा। इसी आईडी से अपने आवेदन फार्म मेें संसोधन कर सकते हैं।
- लॉगिन से अपना प्रोफाइल खोल सकते हैं। यहीं से फोटो, हस्ताक्षर और डाक्यूमेंट अपलोड होंगे।
- छात्र अधिकतम छह कॉलेज और तीन पाठ्यक्रम का चयन कर सकता है। 
- ऑनलाइन फीस जमा होने के बाद ही आवेदन सब्मिट होगा और अगर भुगतान नहीं होता है तो चार घंटे बाद फिर आवेदन कर सकता और खाते से कटा पैसा तीन से पांच दिनों में वापस आ जाएगा। 
- फीस जमा करने के बाद फार्म सब्मिट जरूर करें। 
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र को एक गोपनीय संख्या मोबाइल पर भेजी जाएगी। मेरिट में आने के बाद यह संख्या कॉलेज की लॉगिन पर दिखने लगेगी और इसी से प्रवेश होगा। छात्र इस संख्या को किसी से शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें