अमर उजाला कार्यालय परिसर में एक नवंबर को विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
बरेली। करवाचौथ पर सुहागिनों ने सजना संग सेल्फी अमर उजाला को भेजी थी। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय आईं वाणिज्य कर अधिकारी वनिका सिंह और बरेली कॉलेज के कला विभाग की अध्यक्ष प्रो. पम्पा गौतम ने सेल्फी प्रतियोगिता के के विजेताओं का चयन किया। इसमें सेजल सक्सेना व रमा सक्सेना की जोड़ी अव्वल रही। अशोक व मनोरमा की सेल्फी को दूसरा और शिवांगी व दीपक मिश्रा की जोड़ी को तीसरा स्थान मिला।
अखिलेश व तृप्ति सिंह, सुशीला व डॉ. त्रिलोकी सिंह, मनोज शर्मा व गीता शर्मा, नितिन व राधा, अंकुर गंगवार व कमिनी, विनीत गुप्ता व पारुल गुप्ता, सम्मी व डॉ. मीरू दुसेजा, संजू व लवली, गीता व संदीप कांडपाल, जसवीर सिंह व सरिता, रवि व पूजा पाठक, वीरेश व शिवांगी, अमित व विनीता और टेक सिंह व अनीता नेगी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
चयनित 18 दंपतियों को अमर उजाला के श्यामगंज स्थित कार्यालय परिसर में एक नवंबर को दोपहर 12 बजे पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार लेने के लिए पति-पत्नी को साथ आना होगा। विजेताओं को वाणिज्य कर अधिकारी वनिका सिंह और प्रो. पम्पा गौतम ने शुभकामनाएं दीं। कहा कि ऐसे आयोजनों से पाठकों का अपने समाचार पत्र के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। संवाद