फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के हालात देखिएः आधा स्टाफ, सर्वर भी डाउन, लोगों को सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं

विज्ञापन
बैंक के सामने लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जनधन खाते और पेंशन की रकम निकालने के लिए बैंकों में लग रही भीड़

बरेली। जनधन खातों में 500 रुपये पहुंचने के साथ पेंशन स्कीमों व मजदूर सहित कई लाख खातधारकों के खाते में भी सरकार ने आर्थिक मदद जारी की है, जिसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में बैंकों में लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं बैंकों में दिक्कत यह है कि लॉकडाउन के चलते आधा स्टाफ बुलाया जा रहा है तो वहीं सर्वर भी बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं लोग सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रख रहे। इसके अलावा सुरक्षा में लगाए गए गार्ड और अन्य सुरक्षा कर्मी भी व्यवस्था संभालने में खुद को असफल पा रहे हैं, जिससे समस्या विकट होती जा रही है।
विज्ञापन

बाकरगंज की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार को भी सुबह से ही खाते से पैसा निकालने के लिए मजदूर और पेंशन लेने वालों की भीड़ लगी रही। बैंक के अंदर तो एक बार में तीन से पांच लोग बुलाए जा रहे थे, लेकिन बाहर भीड़ को सामाजिक दूरी का अनुपालन न कराए जाने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। इसी तरह किला छावनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के बिजनेस करस्पॉडेंस सेंटर पर भी सुबह से ही काफी भीड़ थी। यहां पैसा निकालने की आपाधापी में लोग सामाजिक दूरी का भी अनुपालन नहीं कर रहे थे। इसकी तरह मढ़ीनाथ में पीएनबी, सुभाषनगर में एसबीआई, मढ़ीनाथ और नरकुलागंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के बाहर भी काफी भीड़ थी।

कई एटीएम पर सैनिटाइजर तक का इंतजाम नहीं

बैंक शाखाओं के एटीएम में तो ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है, लेकिन ब्रांच से अलग तमाम एटीएम में सैनिटाइजर नहीं रखे गए हैं। इस वजह से यहां आने वाले ग्राहकों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

एचडीएफसी बैंक शाखा में भी सर्वर रहा डाउन

बरेली। एचडीएफसी बैंक पवन विहार शाखा में भी सर्वर डाउन रहने से तमाम ग्राहक घंटों परेशान रहे। इसके साथ ही बैंक का एटीएम भी तकनीकी खामी के चलते नहीं चल पाया। एटीएम नहीं चलने से जरूरतमंद लोग धनराशि नहीं निकाल पाए। सर्वर डाउन होने से बैंक का आंतरिक काम भी ठप रहा। कई ग्राहक बैंक में लेनदेन और आरटीजीएस कार्य करने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर ठप होने से वे लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें