पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस के लिए बताया कि वह महाजन अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार की देखभाल के लिए आई हुई थी। सोमवार रात वह अस्पताल में आईसीयू के सामने हॉल में परिवार के साथ सो रही थी। रात डेढ़ बजे के बीच उसे महसूस हुआ कि कोई उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। आंख खुली तो अस्पताल का सुरक्षा गार्ड अमर उसके बेहद करीब बैठा था।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में शोहदे से परेशान युवती ने छोड़ी नौकरी, फिर अचानक हुई लापता; मां ने लगाया अपहरण का आरोप
महाजन अस्पताल के संचालक डॉ. आरके महाजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्पताल में निजी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी तैनात हैं। रिपोर्ट संबंधित कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई है। प्रकरण से अस्पताल प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं।