फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गया था चीनी मिल का सुरक्षा गार्ड, बाघ ने मार डाला, अगले दिन मिला अधखाया शव

Fri, 21 Dec 2018 10:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बंडा में छप्पर के लिए फूस की तलाश में जंगल गए मकसूदापुर चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड को बाघ ने मार डाला। दूसरे दिन खुटार रेंज में बरीबरा वन चौकी से सौ मीटर दूर अधखाया शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बरी के रहने वाले सुरक्षा गार्ड 40 वर्षीय उदयराज ने घर में छप्पर बनाने के लिए मिल से दो दिन का अवकाश लिया था। बृहस्पतिवार को काटने से पहले बुधवार सुबह उदयराज फूस की तलाश में गांव से कुछ दूर खुटार रेंज के नवदिया वन ब्लॉक संख्या पांच आरक्षित क्षेत्र के जंगल में गए थे। 

देर शाम तक वह वापस नहीं आए तो परिवार वाले ग्रामीणों को साथ लेकर शोरशराबा करते हुए जंगल में तलाश करने पहुंचे। तब उदयराज की साइकिल जंगल में एक स्थान पर मिल गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के फिर खोजबीन करने पर पांच बजे बरीबरा वन चौकी से सौ मीटर दूर जंगल में उदयराज का अधखाया शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची बंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

डीएफओ राजकुमार त्यागी और रेंजर रणवीर मिश्रा ने मौका मुआयना किया। वन विभाग ने उदयराज के परिवार को दस हजार रुपये सहायता के रूप में दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें