फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैनविज कंपनी के ठगों ने 12.25 लाख रुपये हड़पे, सुरक्षागार्ड ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 07 Jun 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ठगी के शिकार सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कैनविज कंपनी के ठगों ने सुरक्षा गार्ड का निवेश में मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर रकम हड़प ली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कैनविज कंपनी के ठगों ने सुरक्षा गार्ड से निवेश करवाकर उसकी जमा पूंजी हड़प ली। अवसाद में आए सुरक्षा गार्ड ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरक्षा गार्ड की पत्नी ने सुभाषनगर थाने में कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के करीबी गुर्गों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सिठौरा निवासी संगीता ने थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन को बताया कि उनके पति जनक सिंह नगर निगम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। जनक सिंह की मुलाकात ऊधम सिंह नगर के बाजपुर निवासी साहिल गर्ग से हुई थी। साहिल ने बताया कि हमारी कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होता है। जनक सिंह ने लोन लेकर 1225000 रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। साहिल गर्ग ने जनक को कैनविज के चेयरमैन कन्हैया गुलाटी के खास गुर्गे जितेंद्र पटेल और प्रमोद परिहार से मिलवाया था। इसके बाद कोई मुनाफा जनक को नहीं हुआ।

साहिल गर्ग ने बताया कि कंपनी भाग गई है। लोन की रकम वसूलने के लिए जनक को परेशान किया जा रहा था। साहिल, जितेंद्र पटेल और प्रमोद परिहार लगातार जनक को रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते थे। 19 अप्रैल को जनक सिंह घर पर अकेले थे। जनक सिंह ने अवसाद में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी कर रही कन्हैया गुलाटी मामले की जांच
धोखाधड़ी से की गई काली कमाई को नंबर एक में बदलने के कारण ईडी ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया है। कन्हैया गुलाटी के कई गुर्गे भी ईडी केस के आरोपी हैं। ईडी ने आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि आवश्यक दस्तावेज जुटाने और कैनविज कंपनी की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने ईडी बरेली भी आ सकती है। ईडी ने कन्हैया गुलाटी के विदेशी निवेश और विदेशी संपत्तियों की जानकारी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें