फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अरबाज ने बॉबी नाम बताकर युवती से की दोस्ती, फिर किया यौन शोषण, धर्मांतरण का बनाया दबाव

Sat, 06 Jun 2026 10:14 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवती ने अरबाज नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि अरबाज ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। उसका यौन शोषण किया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक के खिलाफ नाम बदलकर दोस्ती व यौन उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी व उसके करीबियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


युवती ने कैंट थाना प्रभारी संजय धीर को बताया कि बारादरी के रोहली टोला निवासी युवक ने अपना नाम बॉबी बताकर एक साल पहले उससे दोस्ती कर ली। दोस्ती के दौरान एक बार दोनों एकांत में मिले तो बॉबी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। उसे नकटिया के एक घर में पत्नी की तरह रखा और शादी का झांसा दिया।

प्लॉट के बहाने जेवर हड़पे
युवती ने आरोप लगाया कि अरबाज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उसके सोने के जेवर और चांदी की पायल ले लीं। करीब एक सप्ताह पहले युवती को पता लगा कि बॉबी का असली नाम अरबाज है और वह मुस्लिम है। जब युवती ने उससे इस बारे में पूछा तो अरबाज ने गाली-गलौज की और पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया अरबाज व उसके दोस्त आरिश, बहन सिमरन और बहनोई राजा मिलकर उस पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहे हैं। अरबाज ने उसे बताया कि उनका समूह हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर इस्लाम कबूल कराता है। ये लोग उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्म परिवर्तन से जुड़े नए कानून व दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक मानसी चौधरी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें