फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टरों में बांटे जाएंगे परीक्षा केंद्र,  एक सेक्टर में 10 से 12 केंद्र होंगे

Tue, 07 Feb 2017 12:49 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Sectors will be dealt in the test center, 10 to 12 in one sector will center - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
16 मार्च से 21 अप्रैल तक होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए शासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर गहनता से नजर रखी जा सके इसके लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को सेक्टरों में बांटा जाएगा। एक सेक्टर में 10 से 12 केंद्र शामिल किए जाएंगे। प्रत्येक के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा और केंद्र पर बाहर होने वाली नकल रोकने की जिम्मेदारी इन्हीं पर होगी। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इस बाबत सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी और संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की एक सूची तैयार की जाएगी और इन केंद्रों पर कड़ी नजर रहेगी। पिछले साल की तरह इस बार भी सचल दलों में महिला शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। केंद्रों पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आकस्मिक दौरा करेंगे।

पवन सचान बनाए गए बरेली के लिए पर्यवेक्षक
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों की समीक्षा करने और परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। बरेली के लिए डायट बाराबंकी के प्राचार्य पवन सचान को पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है। पवन सचान बरेली में एडी बेसिक पद पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें