फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेक्टर छह के लेआउट की मंजूरी अटकी, चार सेक्टरों में भूखंड आवंटन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आवास विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना में सेक्टर छह के लेआउट को मंजूरी न मिलने से भूखंड आवंटन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सेक्टर छह के साथ तीन अन्य सेक्टरों में भी किसानों को भूमि आवंटित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा में आवास विकास परिषद की ओर से 522 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसमें लैंड पूलिंग योजना के तहत करीब 200 किसानों की 65 हेक्टेयर भूमि भी शामिल की गई है। योजना के तहत किसानों को उनकी भूमि के बदले विकसित भूखंड दिए जाने हैं।
18 मई को आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने सेक्टर चार और छह के लेआउट को दोबारा मंजूरी के लिए भेजा था। बताया गया कि पहले तैयार लेआउट में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अपेक्षाकृत अधिक भूमि प्रस्तावित थी। इसके बाद संशोधन कर नया लेआउट तैयार किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सेक्टर चार, पांच और सात के लेआउट को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि सेक्टर छह की मंजूरी अभी लंबित है। स्वीकृत सभी सेक्टरों में खसरा संख्या के आधार पर भूमि आवंटन किया जाना है।

वर्जन ...
सेक्टर छह के लेआउट को अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसके कारण चारों सेक्टरों में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। - राजेंद्रनाथ राम, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें