फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनरेगा कार्य में सचिव पर कमीशन मांगने का आरोप, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने ब्लाॅक प्रमुख के समक्ष ब्लाॅक सभागार में आयोजित बैठक में सचिव पर दस प्रतिशत कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाते हुए मुद्दा उठाया। प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। ब्लॉक क्षेत्र भोजीपुरा के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक भी की।
विज्ञापन

प्रधानों के बुलावे पर बैठक में ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल पहुंचे। प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने पंचायत सचिव पर मनरेगा के कार्य में दस प्रतिशत कमीशन का मुद्दा रखा। ब्लाॅक प्रमुख ने सचिव को बुलाकर प्रधानों से वार्ता करवाई। इस बीच प्रधानों और सचिव के मध्य नोकझोंक भी हुई। प्रधानों ने जल निगम द्वारा पानी टंकियों को जबरन हैंडओवर किए जाने का मुद्दा उठाया। प्रधानों का कहना कि जल निगम द्वारा सीसी रोड और खड़ंजों को तोड़कर पाइप लाइन बिछाई गई थी। उसकी अभी तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। इसके साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी का मुद्दा उठाया। प्रधानों ने कहा कि एसडीएम कार्यालय से प्रपत्र आने में महीनों लग जाते हैं।कोढ़मपुर की प्रधान शशि गंगवार ने कहा कि रहपुरा करीमबख्श की इंचार्ज अध्यापिका द्वारा बगैर उनकी जानकारी के मिड-डे-मील का खाता खुलवा लिया गया और उनको मिड-डे-मील के खाते से अलग कर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल ने बताया कि प्रधानों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से बातचीत कर निराकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें