फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रोग्रेशन में माध्यमिक की स्थिति खराब, बेसिक में भी 17% बाकी

Sun, 10 May 2026 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली जिले के विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं को अगले सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर प्रमोट करने की प्रक्रिया बेहद धीमी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के 4665 बेसिक स्कूलों में नामांकित 5,83,735 विद्यार्थियों में से 1,01,106 का डेटा अब भी पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है, जो कुल नामांकन का लगभग 17.3 प्रतिशत है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की स्थिति और भी खराब है। 638 माध्यमिक स्कूलों के 3,29,815 छात्र-छात्राओं में से 46 प्रतिशत यानी 1,51,795 विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन अटका हुआ है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार स्थिति पर नजर डालें तो बेसिक शिक्षा में बरेली टाउन और बहेड़ी टाउन की स्थिति सबसे खराब है। यहां क्रमशः 41.7 और 40.8 प्रतिशत छात्रों का डेटा लंबित है। बरेली टाउन में 91,478 विद्यार्थियों में से 38,161 का प्रोग्रेशन नहीं हो सका है। बिथरी चैनपुर ब्लॉक ने 2.8 प्रतिशत पेंडिंग आंकड़े के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। माध्यमिक शिक्षा की बात करें तो बहेड़ी ब्लॉक में 62.7 प्रतिशत और भदपुरा में 61.9 प्रतिशत बच्चों का डेटा पेंडिंग है। यह विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। पोर्टल पर बच्चों का विवरण समय से अपडेट न होने के कारण आगामी सत्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें