फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंजीनियरिंग डिप्लोमा में दूसरे चरण के प्रवेश शुरू, 12 अगस्त तक होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में इस सत्र से चार नए इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी अब दूसरे चरण के प्रवेश के लिए 12 अगस्त तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर के अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय में सत्र 2024-25 के लिए एमटेक पीएचडी में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। वहीं, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू हो गया है। विवि के पोर्टल पर 150 रुपये शुल्क के साथ विद्यार्थी 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि परिसर में पॉलिटेक्निक की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, इलेक्टि्रकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 60-60 और केमिकल इंजीनियरिंग की 30 सीटों पर पंजीकरण किया जा रहा है। तीन वर्षीय इस पाठ्यक्रम में गणित विषय के साथ हाईस्कूल उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण के आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई थी। अब दूसरे चरण में 12 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें