फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेघ मेहरबान हुए, दो दिन राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद रविवार को जिले में बारिश हुई। सुबह धूप के बाद उमस से बेहाल लोगों को दोपहर बाद मेहरमान हुए बादलों ने राहत पहुंचाई। करीब दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश से मौसम खुशगवार हुआ। दो दिन और राहत के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह बादल मंडराए पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। नौ बजे के बाद धूप निकली पर नमी से गर्मी बेअसर रही। दोपहर एक बजे के बाद बादलों की आवाजाही होने लगी। करीब ढाई बजे से बादलों का जमावड़ा लगने लगा और कुछ देर बाद कहीं रिमझिम कहीं तेज बारिश शुरू हो गई।
राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकान, घने पेड़ और आसपास बने घरों के आगे बने छज्जे के नीचे ठहरकर भीगने से बचने का उपाय करते दिखे। करीब दो घंटे तक 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33.3 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, राजस्थान में निचले क्षोभ मंडल और उत्तर प्रदेश में मध्य क्षोभ मंडल तक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मानसूनी सक्रियता बढ़ी है। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश से पारा पांच डिग्री तक लुढ़कने के आसार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें