नवाबगंज। पहली पत्नी के होने बाद भी ग्रामीण ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। जब पहली पत्नी ने निकाह करने का विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इससे परेशान महिला ने आरोपी पति समेत 15 लोगों के खिलाफ सोमवार को थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव की अंजुम बी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह नौ जून वर्ष 2021 को शेरगढ़ निवासी शावेज के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही महिला के पति का कस्बे की ही एक महिला से संबंध हो गए। 15 मई को उसके ससुराल वालों ने पति शावेज का दूसरी महिला से निकाह करा दिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने ससुरालियों से दूसरे निकाह का विरोध करते हुए अपने जेवर मांगे। उसके बाद उसे मारपीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। इससे परेशान महिला ने पति शावेज, साकरा उर्फ गुड़िया, अतहर खां, अनम, उमम, इजवा आदि के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद