फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की जांच को पहुंचे एसडीएम, भीड़ ने लॉकडाउन तोड़ा

विज्ञापन
बरेली में किला कटघर रोड पर लगी राशन लेने वालों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

इज्जत नगर के भगवानपुर धीमरी गांव का मामला, 25 लोगों पर रिपोर्ट

बरेली/रिठौरा। इज्जत नगर थाने के गांव भगवानपुर धीमरी में कोटेदार की जांच को पहुंचे एसडीएम सदर ने आरोप झूठा मिलने पर कुछ लोगों को डपटा तो उन्होंने हंगामा कर दिया। एसडीएम को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने गांव निवासी करीब 25 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने व सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भगवानपुर धिमरी में कोटेदार के ज्यादा रेट पर व कम राशन देने की शिकायत कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से फोन पर की थी। कुछ देर बाद ही एसडीएम मामले की जांच करने गांव पहुंच गए। जहां मौके पर जांच झूठी पाई गई तो कुछ लोग को डपट दिया। इससे बौखलाए ग्रामीणों ने एसडीएम पर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए लॉकडाउन तोड़ दिया। विद्यालय प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रशासन की अनदेखी का आरोप लगाकर लोगों ने गांव से पलायन की भी धमकी दी।
वहीं इस संदर्भ में एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने बताया कोटेदार की शिकायत मिली थी। जब वह चले आए तो भीड़ जुटने की सूचना मिली। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें