फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम और सीओ ने बरौना में कराया होलिकास्थल की समस्या का समाधान

विज्ञापन
बरौना में होली की जगह का समाधान कराते एसडीएम, सीओ। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक ने गांव बरौना और सतवां बुजुर्ग पहुंचकर होलिकादहन स्थल को लेकर चल रहे विवाद की जांच की। बरौना में समस्या का समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन

गांव बरौना में एक व्यक्ति ने चार साल पूर्व होलिकास्थल पर मकान बना लिया था और अपने पुश्तैनी मकान की जगह होली के लिए दे दी थी। पुश्तैनी मकान के पास रहने वाले लोग होली पुराने स्थान पर रखे जाने की मांग कर रहे हैं। उधर गांव सतवां बुजुर्ग में होलिकास्थल के पास एक व्यक्ति ने दीवार उठा दी, जिससे परिक्रमा के लिए जगह नहीं रह गई। दोनों मामलों में शांति समिति की बैठक में शिकायत की गई थी।
अमर उजाला में होलिकास्थल को लेकर चल रहे विवाद की खबर 10 फरवरी के अंक में प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम और सीओ बरौना पहुंचे और गांव के लोगों से वार्ता की। बाद में गांवसभा की जमीन पर होली रखने को लेकर सहमति बनने पर मामले का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने गांव सतवां बुजुर्ग में होलिकास्थल को देखा। यहां वार्ता के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


गांव बरौना में जगह का विवाद था। सर्वसम्मति से ग्राम समाज की जगह का चयन कर समाधान करा दिया गया। सतवां बुजुर्ग में समस्या का हल नहीं निकल सका है। इसके लिए गांव के संभ्रांत लोगों की बैठक 15 फरवरी को थाने में बुलाई गई है। उसमें वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें