फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज फिल्म फेस्टिवल: 'अधूरी कहानी', 'सोमरस' और 'हैप्पी दशहरा' को प्रथम पुरस्कार, 17 फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग

Sun, 29 Oct 2023 12:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दो दिवसीय ब्रज फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन शनिवार को 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान अधूरी कहानी, सोमरस और हैप्पी दशहरा फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों में पहला पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
ब्रज फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र व विश्व संवाद केंद्र ब्रज प्रांत की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्रज फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन शनिवार को 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान अधूरी कहानी, सोमरस और हैप्पी दशहरा फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों में पहला पुरस्कार जीता।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग की गई फिल्मों में बरेली की नई सुबह, मेरा गांव मेरा तीर्थ और हैप्पी दशहरा, पीलीभीत की मन का रेडियो, मथुरा से रैप्चर 2, शाहजहांपुर की डू यू नो आदि शामिल रहीं। ये फिल्में नैतिक शिक्षा, रोजगार सृजन, पर्यावरण, बाल चलचित्र, पौराणिक स्थान व संस्कृति विषयों पर आधारित थीं।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि भारतीय चित्र साधना के सचिव अतुल गंगवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पदम सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष अपर महाधिवक्ता रविंद्र रायजादा रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्रज फिल्म फेस्टिवल सांस्कृतिक विकास के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत सराहनीय कदम है। नवोदित और प्रोफेशनल फिल्मकारों को अवसर प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों का हुआ चयन
फिल्मों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। प्रोफेशनल श्रेणी की फिल्मों में प्रथम स्थान अजय सक्सेना निर्देशित अधूरी कहानी को, दूसरा इना मिश्रा कुलश्रेष्ठ निर्देशित अगस्त्या और तीसरा स्थान अक्षत पांडे व कोमल ठाकुर निर्देशित फर्क व अनिल जैन निर्देशित गुल्लक द बिगिनिंग को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। 

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में फाल्गुनी त्रिपाठी निर्देशित सोमरस को पहला पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार निर्माण फाउंडेशन की मेरी गली, मेरा स्वाभिमान और तीसरा ज्ञानेश शर्मा निर्देशित फिल्म भागीरथ वन को मिला। शॉर्ट फिल्म की श्रेणी का पहला पुरस्कार हरिओम निर्देशित हैप्पी दशहरा को, दूसरा अजय सक्सेना निर्देशित पीहू और तीसरा मेघा शर्मा निर्देशित रैप्चर 2 और राकेश मधुसूदन निर्देशित ज्योति शिक्षा का हक को मिला। इन सभी को पुरस्कृत किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें