फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लक्ष्य से चार फीसदी ज्यादा स्क्रीनिंग, 12,596 टीबी रोगी चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षय रोग नियंत्रण मुहिम के तहत अब तक 12,596 लोग टीबी की चपेट में मिले हैं। यह संख्या निर्धारित लक्ष्य 12,130 के सापेक्ष 104 फीसदी है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से 6,232 मरीजों की अधिसूचना हुई है, जबकि लक्ष्य 6,018 का था। इसी तरह निजी क्षेत्र से 6,364 मरीज अधिसूचित किए गए, जबकि लक्ष्य 6,112 का था। मरीजों की पहचान और उनकी सूचना विभाग को पहुंचाने में निजी स्वास्थ्य संस्थान अब आगे आ रहे हैं। रोग की पुष्टि के बाद मरीजों की नियमित निगरानी, जरूरी दवाएं और गोद लेने की प्रक्रिया के साथ पोषाहार, आर्थिक सहयोग संबंधी भुगतान भी किया जा रहा है। स्थानीय केंद्रों को मरीजों की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
डॉ. इंतजार ने कहा, फेफड़ों की सक्रिय टीबी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने से हवा के जरिये फैल सकती है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध मरीजों को जांच कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिथरी चैनपुर अव्वल
बिथरी चैनपुर की उपलब्धि लक्ष्य के मुकाबले 160 फीसदी है। यहां 343 मरीज मिले। लक्ष्य के सापेक्ष मरीजों की ट्रैकिंग में यूपीएचसी नदौसी ने 145, मझगवां ने 127, जगतपुर ने 122, रामनगर, शीशगढ़ ने 122-122, मोहनपुर ने 118, सेंथल ने 117, भोजीपुरा ने 115, करेली ने 108, मीरगंज ने 106, भमोरा ने 103, फतेहगंज पश्चिमी ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया। जिला अस्पताल ने 83, फरीदपुर ने 91, आंवला ने 92, पीर बहोड़ा ने 95, बहेडी ने 97, नवाबगंज ने 98, मुड़िया नवी बख्श ने 99 फीसदी उपलब्धि हासिल की।

इन बातों का रखें ध्यान
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आए या खांसी के साथ बुखार, रात में पसीना, वजन घटे या कमजोरी हो तो जांच कराएं।
- डॉक्टर की सलाह से शुरू हुई टीबी की दवा बीच में बंद न करें। घर और कार्यस्थल पर पर्याप्त वेंटिलेशन जरूर रखें।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर चिकित्सकीय सलाह पर जांच कराएं। खांसते-छींकते समय मुंह पर हाथ रखें।
- पौष्टिक भोजन और नियमित उपचार पर ध्यान दें। समय पर पहचान, पूरा इलाज टीबी के नियंत्रण में सबसे अहम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें