फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाय की मौत के मामले में चेयरमैन के खिलाफ पशु क्रूरता की रिपोर्ट

Fri, 28 Aug 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मोहल्ला कच्चा कटरा में बुधवार को बांधकर चार फुट ऊंची ट्रॉली में लापरवाही से लादने के दौरान गिरने से गाय की मौत के मामले में नगर पालिका चेयरमैन सय्यद आबिद अली व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हिंदू रक्षा दल व जूना अखाड़े से जुड़े आसपुर गांव निवासी महंत बाबा गणेश गिरि महाराज की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि मोहल्ला कच्चा कटरा में कई वर्षों से निराश्रित गाय घूमती रहती थी। स्थानीय लोग उसे चारा व रोटियां खिलाते थे। बुधवार को गाय ने मोहल्ले की ही एक गली में स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया था। दोपहर में आई नगर पालिका की टीम स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद गाय व उसके बछड़े को जबरन ट्रॉली में लादने लगी। पैरों व गले में रस्सी बांधकर ट्रॉली में चढ़ाने के दौरान गाय ने दम तोड़ दिया। मोहल्ले वालों के विरोध के बाद चेयरमैन मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में जब सय्यद आबिद अली से बात की गई तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
वर्जन
तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन

गाय की हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट
भुता। थाना क्षेत्र के गांव विशेषपुर में भाले से गाय की हत्या करने के बाद शव को फेंकने के मामले में आरोपी हरीश सहित चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना मंगलवार की है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें