फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निरीक्षण में बंद मिले स्कूल... मिड-डे मील में भी लापरवाही, शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 26 Feb 2026 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएसए डॉ. विनीता के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था की पोल खुल गई। इस दौरान नगर क्षेत्र के दो विद्यालय बंद मिले। अन्य स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब पाई गई। फर्जी छात्र संख्या दर्शाने और घटिया निर्माण कार्य कराने के मामले भी सामने आए। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


निरीक्षण में नगर क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय खड़ौआ प्रथम व द्वितीय बंद मिले। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक और शेष स्टाफ का निरीक्षण तिथि का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। फतेहगंज पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय बादशाहनगर में प्लास्टर दीवारों से छूटता पाया गया। इस पर बीएसए ने जिला समन्वयक निर्माण को एक सप्ताह के भीतर तकनीकी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। यहां काफी समय से अनुपस्थित चल रहीं शिक्षामित्र पूनम गोस्वामी के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

रिकाॅर्ड में 144 उपस्थित, भोजन बन रहा 80 बच्चों का
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्ला कोठा में नामांकित 396 छात्रों के सापेक्ष केवल 144 उपस्थित मिले। रसोइयों ने बताया कि भोजन मात्र 80 बच्चों के लिए बन रहा है। इस अंतर को बीएसए ने आपत्तिजनक माना। यहां एक्सपायर्ड अग्निशमन यंत्र और बिना बिल-वाॅउचर के बर्तनों की खरीद जैसे मामले सामने आने पर प्रधानाध्यापक का फरवरी का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में शौचालय बेहद गंदे पाए गए और मिड-डे मील की दाल अधोमानक मिली। बच्चों ने बताया कि उन्हें फल भी नहीं दिए गए। यहां भी घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया और निर्माण कार्य की तकनीकी जांच के आदेश दिए। प्राथमिक विद्यालय ठिरिया खेतल में भी कागजों पर बच्चों की संख्या अधिक दिखाने के मामले में प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें